अक्सर हम जब भी स्प्रिंग के गद्दे खरीदना चाहते हैं तो हम असमंजस में पड़ जाते हैं कि हम बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस खरीदे? या पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस खरीदें?
बिना Bonnell spring vs pocket spring mattress का अंतर जाने इस निष्कर्ष पर पहुंचना बहुत ही मुश्किल लगता है|
तो दोस्तों, आप निश्चित हो जाइए इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपकी समस्या का समाधान आपको मिल जाएगा कि आपको bonnell spring या pocket spring mattress खरीदना चाहिए|
इस पोस्ट में मैं आपको bonnell spring vs pocket spring mattress के सभी पॉइंट्स के बारे में बताऊंगा|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
इस टेबल के माध्यम से आप bonnell spring vs pocket spring mattress के सभी अंतरों को जान सकते हैं|
Bonnell spring vs pocket spring mattress
Features | Bonnell Spring Mattress | Pocket Spring Mattress |
उत्पत्ति | पहले Bonnell Spring Mattress की उत्पत्ति हुई| | Pocket Spring Mattress Bonnell Spring Mattress का ही उन्नत या विकसित रूप है| |
प्राइस | बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस सस्ता होता है| इस कारण से यह पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस के मुकाबले एक पायदान ऊपर चला जाता है| परंतु केवल कम कीमत ही इसे पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस के मुकाबले अच्छा नहीं बना सकती| | पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस महंगा होता है| ज्यादा कीमत होने के बाद भी इस गद्दे के अन्य पॉइंट्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता| |
कंफर्ट | बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस pocket spring mattress के मुकाबले कम आरामदायक होता है| क्योंकि इसमें ऊपरी लेयर में थोड़े सस्ते उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है| | पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस अधिक आरामदायक होता है| क्योंकि इसमें ऊपरी लेयर में हमेशा अच्छे उत्पादों का ही इस्तेमाल किया जाता है| जिनकी वजह से यह Back Ach में बहुत ज्यादा फायदेमंद हो जाता है| Note:- यदि आप किसी तरह की कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको उस तरह के गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए जैसा कि आप के डॉक्टर ने बताया है| |
लाइफ | बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस की लाइफ तथा पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस दोनों की लाइफ लगभग बराबर होती है| | पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस की लाइफ तथा बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस दोनों की लाइफ लगभग बराबर होती है| |
स्ट्रक्चर | बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस में सभी स्प्रिंग एक दूसरे से जुड़े होते हैं जिस कारण से दबाव पड़ने पर पूरा गद्दा दबता है| इसके इसी लक्षण के कारण यदि इस पर 2 लोग सोए हो तो किसी एक के हिलने पर बराबर में सोने वाले इंसान को भी हिलने का अनुभव होता है| इससे बराबर वाले की नींद भी डिस्टर्ब हो जाती है| इस कारण से यह गद्दा पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस की तुलना में एक पायदान नीचे खिसक जाता है| | पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस में सभी स्प्रिंग एक दूसरे से स्वतंत्र होते हैं वह केवल non woven fabric द्वारा ही एक दूसरे से जुड़े होते हैं| इस कारण से यह Fully orthopaedic गद्दे की तरह काम करता है| इसमें यदि 2 लोग सोए हो तो किसी एक के हिलने पर दूसरे को पता भी नहीं चलता क्योंकि पॉकेट स्प्रिंग स्वतंत्र होते हैं तथा जिस स्प्रिंग पर दबाव पड़ता है केवल वही हिस्सा दबता है| इस कारण से इस Bonnell Spring mattress के मुकाबले 1 पॉइंट और प्लस हो जाता है| |
Duplicacy | कुछ लोग bonnell spring को पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस बताकर बेच देते हैं| क्योंकि महंगे प्रोडक्ट की ही डुप्लीकेसी होती है| कभी सस्ते प्रोडक्ट की डुप्लीकेसी कोई क्यों करेगा? | परंतु Pocket Spring mattress को bonnell spring mattress बताकर नहीं बेचते| |
Bed Spring | आप अपने बेड में bonnell spring के coil लगवा कर उसे स्प्रिंग मैट्ट्रेस की तरह यूज कर सकते हैं| | आप अपने बेड में Pocket spring mattress के coil लगवा कर उसे स्प्रिंग मैट्ट्रेस की तरह यूज नहीं कर सकते| |
Back Support | bonnell spring mattress में Pocket spring mattress के मुकाबले कम Back Support मिलता है क्योंकि एक तो इसमें मेमोरी फोम या लैटेक्स नेचुरल फोम का इस्तेमाल कम होता है| कम इसलिए होता है क्योंकि इससे इसकी कॉस्ट बढ़ जाती है| इसी वजह से इसका ऊपरी भाग भी इतना आराम नहीं दे पाता जितना Pocket spring mattress में मिलता है| | इसमें Full Back Support मिलता है क्योंकि इसमें नेचुरल लैटेक्स फोम तथा मेमोरी फोम जैसी लग्जरी फॉर्म का इस्तेमाल होता है| इससे आपके उन पॉइंट्स पर पूरा आराम मिलता है जो कि आपको चाहिए| |
निष्कर्ष
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
उम्मीद करता हूँ की मेरे द्वारा लिखी गई ये पोस्ट: Bonnell spring vs pocket spring mattress आपको पसंद आयी होगी|
मेरी राय में यदि आपके पास बजट की कोई समस्या नहीं है तो आपको निश्चित तौर पर पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस ही लेना चाहिए|
यह आपको हर चीज में बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस के मुकाबले बेहतर फील करवाएगा|
आप अपना कोई भी सवाल यह सुझाव मुझे दे सकते हैं|
यदि आपको मेरा यह पोस्ट पसंद आया हो तो मेरे ब्लॉक को सब्सक्राइब अवश्य करें|
धन्यवाद