Coir mattress क्या होता है?
सबसे पहले हम बात करते हैं कि कॉइर मैट्रेस क्या होता है?
तो दोस्तों, आपने अक्सर नारियल देखा होगा| नारियल के ऊपर का जो छिलका होता है या उसे आप रेशा भी कह सकते हैं|
उस नारियल के रेशे से बने mattress को Coir mattress कहते हैं|
भारत में समुद्र के किनारे बसे शहरों में नारियल के पेड़ों की बहुतायत होती है इस कारण से नारियल के रेशों से मैट्रेस बनाने की प्रथा का आरंभ हुआ|
coir mattress एक्सपोर्ट करने के मामले में भारत अग्रणी श्रेणी में रहता है|
यदि आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट करना चाहते हैं तो एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट ट्रेनिंग गाइड द्वारा सीख सकते है
इसके एक्सपोर्ट को बढ़ाने के मकसद से ही भारत सरकार द्वारा Coir Board का गठन किया गया है|
Coir mattress बनता कैसे है?
- कॉयर मैट्ट्रेस बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के सूखे छिलकों का रेशा इकट्ठा किया जाता है|
- इसके बाद इन रेशों को अच्छी तरह साफ किया जाता है|
- फिर उसमें तय मात्रा में केमिकल्स मिलाकर एक शीट तैयार की जाती है|
- इन केमिकल समय पेस्टिंग के लिए इसमे लैटेक्स का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कि Coir mattress में बाउंस बैक उत्पन्न हो सके|

साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
Coir mattress के फायदे?
क्योंकि यह मैट्रेस प्राकृतिक पदार्थ द्वारा बनाया जाता है इसलिए इसे organic mattress की श्रेणी में रखा जाता है| इस कारण से इसके बहुत सारे फायदे हैं|
- जो लोग गद्दे के कारण पीठ की समस्या के कारण डॉक्टर के पास जाते हैं तथा डॉक्टर उन्हें यह सलाह देता है कि उन्हें थोड़ी सी सख्त सतह पर सोना चाहिए| यह सतह ऐसी होनी चाहिए कि यदि उनका हाथ पैर कहीं टकरा जाए तो उन्हें चोट ना लगे| साथ ही साथ उनकी कमर को भी उचित आराम मिले|
इस प्रकार के लोगों को Coir mattress इस्तेमाल करना चाहिए|
- यह पूरे भारत में आसानी से उपलब्ध होने वाला मैट्रेस है इसलिए क्वालिटी के हिसाब से इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती|
- Coir mattress में एयर का सरकुलेशन बहुत अच्छी तरह होता है तथा नारियल के रेशे के कारण इसकी सतह गर्म नहीं होती जिससे की यह गर्मियों में सोने के लिए बहुत ही उपयुक्त हो जाता है|
- यह फोम mattress की तरह यह समय के साथ मुलायम (पिलपिला) नहीं पड़ता जिससे कि यह हमेशा फ्रेश फील करवाता है|
- लैटेक्स भी एक ऑर्गेनिक पदार्थ है जिस कारण से Coir mattress की गुणवत्ता बहुत अच्छी मानी जाती है|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
लैटेक्स के गद्दे के फ़ायदे तथा नुकसान क्या हैं?
Coir mattress के नुकसान?
क्योंकि यह मैट्रेस ऑर्गेनिक होने के कारण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है इसलिए मैं इसके नुकसानों को इसके फायदे के मुकाबले कमतर आंकता हूं|
कहने का मतलब यह है कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है|
पिछले काफी वर्षों से मैं mattress manufacturing के व्यवसाय से जुड़ा हूं इसलिए मुझे सभी प्रकार के गद्दों की सामान्य व्यक्ति के मुकाबले अच्छी जानकारी है|
फिर भी मुझे इसकी कमियां तो आपको बतानी ही पड़ेंगी|
- Coir mattress का सबसे बड़ा Disadvantage यह है कि यदि इसका ठीक से रखरखाव ना किया जाए तो इसमें धूल मिट्टी बहुत जल्दी इकट्ठी हो जाती है|
जब भी इसे हम पलटते हैं या झाड़ते हैं तो इसमें से बहुत सारी धूल मिट्टी निकलनी शुरू हो जाती है
परंतु इस बात के जिम्मेदार इसकी ठीक से सफाई ना करना है|
- Coir mattress का दूसरा सबसे बड़ा Disadvantage यह है कि यदि इसको बनाते समय केमिकल ठीक से ना मिलाया गया हो या फिर इस gaddey की उम्र पूरी हो चुकी हो तो इसका रेशा खुलना शुरू हो जाता है|
इस कारण से यह रेशे कवर के अंदर से बाहर निकलने शुरू हो जाते हैं और चुभने लगते हैं|
इनको आप जितना भी खींचकर या काटकर खत्म करना चाहो यह खत्म नहीं होते|
परंतु इस समस्या के भी मैंने दोनों कारण आपको बता दिए हैं| या तो केमिकल कम मिलाया गया हो या इसकी उम्र पूरी हो गई हो|
इस स्थिति में आपको अपना गद्दा बदल ही लेना चाहिए|
- Coir mattress का सबसे बड़ा Disadvantage यदि आप वजन में हल्का गद्दा खरीदना चाह रहे हो तो निश्चित ही निराशा आपके हाथ लगेगी|
क्योंकि यदि Coir mattress वजन में हल्का होगा तो निश्चित ही उसकी क्वालिटी भी हल्की होगी| एक अच्छे Coir mattress कि सबसे पहली पहचान यह ही होती है कि वह वजन में भारी होना चाहिए|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
बोंडेड फोम के गद्दे की जानकारी
क्या नारियल के रेशे का गद्दा स्वास्थ्य के लिए ठीक रहता है?

जी हां, क्योंकि यह प्राकृतिक पदार्थों से बना होता है तथा इसमें अप्राकृतिक पदार्थों की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए हानिकर नहीं होता|
नारियल का गद्दा लगभग कितने साल चल जाता है?
लगभग 5 साल यह बिल्कुल ठीक अवस्था में रहता है|
क्या नारियल के गद्दे को घर पर काट कर छोटा किया जा सकता है?
नारियल के गद्दे को आप स्वयं काट तो सकते हैं परंतु इससे उसकी बनावट बहुत ज्यादा खराब हो सकती है|
क्या नारियल के रेशे से बने गद्दे को बिना कोई परत लगाए इस्तेमाल किया जा सकता है?
जी हां, आप इसको बिना किसी अन्य परत लगाए भी इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु इसके लिए आपको इसके ऊपर एक कुल्टीड कवर चढ़ाना अनिवार्य है| बिना इस कवर को चढ़ाए इसे इस्तेमाल करने में बहुत ज्यादा परेशानी हो सकती है|
यदि आप Coir mattress खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप निश्चित ही खरीद सकते हैं आपको इसके साथ बहुत बेहतर फील मिलेगा|
यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप मुझसे पूछ सकते हैं|
आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कृपया ब्लॉक को सब्सक्राइब अवश्य करें तथा इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में शेयर भी करें|
पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद