Foldable mattress क्या होता है? दोस्तों, यदि आप एक ऐसा गद्दा खरीदने के बारे में सोच रहे हैं जो आसानी से फोल्ड हो जाए, जिसे आप आसानी से फोल्ड करके कहीं भी रख सकें या फिर आप फोल्ड करके उसका सोफा बना सके| तो इसके लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़िए! इसमें आपके इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे|
Foldable mattress क्या होता है?
फोल्डेबल मैट्ट्रेस ऐसा गद्दा होता है जिसे इस प्रकार से बनाया जाता है कि उसे इस्तेमाल करने वाला जरूरत पड़ने पर उसे जब चाहे गद्दे के रूप में इस्तेमाल कर ले या जब चाहे सोफे के रूप में इस्तेमाल कर ले|
इस प्रकार के गद्दे को foldable mattress कहते हैं|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें-
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
Foldable mattress किन साइजों में आता है?
यदि हम बात करें तो फोल्डेबल मैट्ट्रेस के कई साइज होते हैं|
जैसे:-
- चौड़ाई (The width)
यदि हम इसकी चौड़ाई की बात करें तो India में Foldable Mattress 2 साइज में आसानी से उपलब्ध हो जाता है|
पहला – 3 फीट चौड़ाई में, दूसरा – 4 फीट चौड़ाई में
- मोटाई (Thickness)
यदि आप इसे फोल्ड करके गद्दा बनाना चाहते हैं तो इसकी मोटाई 8 इंच ही मिलेगी क्योंकि जब आप Foldable Mattress को फोल्ड करें तब वह एक सामान्य सोफे की ऊंचाई में बदल सकें|
परंतु यदि आप इसे केवल गद्दे की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे किसी भी मोटाई में ले सकते हैं|
जैसे कि- 2 इंची मोटा, 3 इंची मोटा या 4 इंची मोटा
नोट:- इस प्रकार के Foldable Mattress को Sofa cum bed भी कहते हैं क्योंकि यह फोल्ड करने पर सोफा कम बेड भी बन जाता है इसलिए इसे सोफा कम बेड भी कहते हैं|
फोल्डेबल मैट्ट्रेस साइज
दोस्तों, अब बात करते हैं कि फोल्डेबल मैट्ट्रेस किस साइज में कटा होता है? कि उसे फोल्ड करने पर वह सोफ़ा बन जाए|
तो, Foldable mattress की पूरी लंबाई 72 इंची (6 feet) होती है|
यह चार हिस्सों में कटा होता है|
पहला- 31इंच, दूसरा -21इंच, तीसरा- 12इंच, चौथा-9इंच
यदि आप इन चारों हिस्सों का टोटल करेंगे तो वह 72 इंची होगा|
Foldable mattress Types
दोस्तों, निश्चित ही अब आप यह सोच रहे होंगे कि फोल्डेबल मैट्ट्रेस किन-किन प्रकारों में उपलब्ध रहता है|
- Foam foldable mattress
फोम फोल्डेबल मैट्ट्रेस सबसे ज्यादा बिकते हैं क्योंकि यह वजन में हल्के तथा टिकाऊ होते हैं|

साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें-
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
- Bonded foam foldable mattress
बॉन्डेड फोम फोल्डेबल मैट्ट्रेस वही लोग खरीदते हैं जिन्हें हार्ड गद्दा चाहिए होता है| यह वजन में बहुत भारी होते हैं तथा एक जगह से दूसरी जगह रखने में बहुत दिक्कत होती है, इस कारण से बॉन्डेड फोम फोल्डेबल मैट्ट्रेस बहुत ही कम बिकते हैं|
- Latex foam foldable mattress
लैटेक्स नेचुरल रबर के फोल्डेबल मैट्ट्रेस बहुत महंगे होते हैं| यह भी वजन में बहुत भारी होते हैं|
इनमें बहुत ज्यादा लचीलापन होता है| यह भी बहुत कम बिकते हैं
- Coir foldable mattress
कॉइर फोल्डेबल मैट्ट्रेस भी फोम के मुकाबले वजन में बहुत भारी होते हैं इसलिए यह भी ना के बराबर ही बिकते हैं|
- Pocket spring foldable mattress
जैसा कि आप जानते हैं पॉकेट स्प्रिंग के मैट्रेस सब लग्जरी मैट्ट्रेस की कैटेगरी में आते हैं| इसलिए यह भी बहुत महंगे होते हैं|
यह ज्यादातर होटलस में एक्स्ट्रा बेड के तौर पर दिए जाते हैं| यह भी ना के बराबर बिकते हैं|
- Pillow top foldable mattress
पिलो टॉप फोल्डेबल मैट्ट्रेस कोई नहीं बनाता| यह पॉइंट मैंने केवल इसलिए लिख दिया ताकि आपके मन में कोई संशय ना रह जाए|

लकड़ी वाला फोल्डेबल मैट्ट्रेस कैसा होता है?
अक्सर, बहुत से लोग फोल्डेबल मैट्ट्रेस तथा सोफा कम बेड को एक ही चीज समझने लगते हैं|
लकड़ी वाला बेड जो फोल्ड होकर सोफा बन जाता है, उसे “सोफा कम बेड” बोलते हैं|
यह एक बार जहां रख दिया जाता है वहां फिक्स हो जाता है| अन्य फोल्डेबल मैट्ट्रेस की तरह इसको आसानी से जगह से हटाकर दूसरी जगह नहीं किया जा सकता|
आप लोगों की सुविधा के लिए मैं इसमें एक सोफा कम बेड की फोटो डाल दी है जिससे आप अच्छी तरह समझ जाएं|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें-
गद्दों की गारंटी तथा वारंटी किस प्रकार होती है?
Foldable mattress FAQs
कौन सा फोल्डेबल मैट्ट्रेस अच्छा रहता है?

फोम का फोल्डेबल मैट्ट्रेस अच्छा रहता है| यदि आप केवल गद्दे के तौर पर फोल्डेबल मैट्ट्रेस को यूज करना चाहते हैं तो 4 इंच मोटाई का फोल्डेबल मैट्ट्रेस ठीक होगा| यह केवल बीच में से फोल्ड होगा| परंतु यदि आप इसे सोफे की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसकी स्टैंडर्ड मोटाई 8 इंच ही आएगी|
क्या बोंडेड फ़ोम का फोल्डेबल मैट्ट्रेस ठीक रहेगा?
यदि आप एक हार्ड सतह चाहते हैं तो बोंडेड फ़ोम का फोल्डेबल मैट्ट्रेस ठीक रहेगा परंतु यह वजन में बहुत भारी होता है इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से नहीं किया जा सकता|
होस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए कौन सा फोल्डेबल मैट्ट्रेस ठीक रहेगा?
होस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए मेरी सलाह है कि वह 2 इंची या 3 इंची मोटा फोम का फोल्डेबल मैट्ट्रेस ले सकते हैं|
एक सिंगल व्यक्ति को सोने के लिए कितनी चौड़ाई का फोल्डेबल मैट्ट्रेस ठीक रहेगा?
एक सिंगल व्यक्ति को सोने के लिए 3 फीट चौड़ाई का फोल्डेबल मैट्ट्रेस ठीक रहता है|
ऐसा फोल्डेबल मैट्ट्रेस जिस पर दो व्यक्ति बैठे सके उसकी चौड़ाई कितनी लेनी चाहिए|
दो व्यक्तियों को बैठने के लिए 4 फीट चौड़ाई का फोल्डेबल मैट्ट्रेस लेना चाहिए|
फोम का ऐसा गद्दा जो मोड़ने पर सोफे में बदल जाता है उसका क्या नुकसान होता है?
कुछ समय बाद फोम मुलायम पड़ जाती है जिस कारण से सोफे के किनारे पर बैठने वाला व्यक्ति अपने आपको नीचे गिरने का अनुभव महसूस करता है|
यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो ब्लॉग को सब्सक्राइब अवश्य करें|
धन्यवाद