Kurlobond Mattress: सामान्य तौर पर हम यह नहीं जान पाते कि किस प्रकार के गद्दे में क्या लगा हुआ है? इस पोस्ट में आपको kurlon के Kurlo Bond Mattress Model का सारा Description पता चलेगा!
आइए शुरू करते हैं!
Kurlo Bond Mattress Model Description
Kurlon Kurlo Bond
Kurlo Bond Model Size
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि यह गद्दा किन साइज में उपलब्ध है| साइज़ के बारे में जानने के लिए पढ़ें: गद्दे के साइज़
अधिकतम लंबाई 84 इंच (7 फुट) x अधिकतम चौड़ाई 72 इंच (6 फुट) तक के अधिकतम साइज में यह गद्दा मिल सकता है!
यदि आप इसे चाहे तो इसे अपने साइज के हिसाब से भी कंपनी से बनवा सकते हैं| कंपनी के बारे में जानने के लिए पढ़ें: कंपनी क्या होती है?
इसकी स्टैंडर्ड मोटाई 6 इंची होती है|
Kurl-on Kurlo-Bond Model Fabric
इस गद्दे में कंपनी द्वारा Jaquard fabric का इस्तेमाल किया जाता है| लग्जरी गद्दों में यह फैब्रिक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है|
फैब्रिक के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें: गद्दे का फेब्रिक
इस गद्दे के कपड़े में लगभग 360 gsm फैब्रिक का इस्तेमाल होता है|
सिलाई (Stitching)
करलों बॉन्ड मैट्ट्रेस में इंपोर्टेड टेप एज मशीन के द्वारा सिलाई की जाती है! इस मशीन में 3 प्लाइ का रेशम का धागा चलता है जिस कारण से यह धागा बहुत मजबूत होने के साथ-साथ आसानी से टूटता नहीं है, गद्दे के कवर की लाइफ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है!
Quilting
इस गद्दे के एक तरफ लगभग 32 m.m. मोटी कुलटिंग की गई है तथा दूसरी तरफ इसमें कुलटिंग नहीं है!
कलर (Color)
कंपनी द्वारा इसमें दो कलर मौजूद हैं!
1- महरून: इसे kurlo Bond नाम दिया गया है|
2- White: इसमें अंतर करने के लिए कंपनी ने इसमें इसे kurlo Bond Plus नाम कर दिया है!
इसमें दोनों ही कलर बहुत सुंदर लगते हैं!
Kurlobond Weight (वज़न)
इस गद्दे के length 6 feet X 6 feet Breadth X Thickness 6 inch में लगभग 19 K.G. के आस-पास वज़न होगा|
Kurl-on Kurlo bond mattress किस चीज का बना होता है?
इस मैट्रेस में rubberized coir + Bonded foam + Str8 RC Pad का इस्तेमाल होता है| यह गद्दा सामान्य गद्दों के मुकाबले हार्ड होता है!
फोम के बारे में जानने के लिए पढ़ें: फोम क्या होती है?
अच्छी कॉइर तथा बोंडेड लगी होने के कारण से इसकी लाइफ भी सामान्य गद्दों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है! बोंडेड फ़ोम के बारे में जानने के लिए पढ़ें: बोंडेड फ़ोम क्या होती है?
Kurl-on Kurlo bond मॉडल किन लोगों को लेना चाहिए?
हर इंसान के आराम का अलग कम्फर्ट लेवल होता है! किसी को मुलायम गद्दा पसंद होता है तो किसी को हार्ड गद्दा पसंद होता है, किसी को मीडियम गद्दा पसंद होता है!
यदि आपको थोड़ा सा सख्त गद्दा की जरूरत है तो यह गद्दा आपके लिए बेस्ट रहेगा!
फिर भी जब आप, इसे खरीदने दुकान पर जाएं तो एक बार इस पर लेटकर अपनी संतुष्टि अवश्य कर लें!
kurlon kurlobond Model को मोड़ने पर क्या होगा?
अक्सर! सभी लोगों के मन में यह उत्सुकता रहती है की “जो गद्दा वह खरीद रहें हैं क्या वह उसे मोड़ सकते हैं?” तो इस गद्दे के बारे में मैं आपको साफ कर देता हूँ की यह गद्दा फोल्ड नहीं होता! फोल्ड होने पर यह टूट सकता है!
इसका मतलब यह नहीं है की इस गद्दे की लाइफ कम है!
Disclaimer: कोई भी कंपनी गद्दा फोल्ड करके टूटने पर गारंटी नहीं देती हैं| इसलिए आप अपने गद्दों को फोल्ड ना करें!
Price
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि प्रत्येक मॉडल की अलग-अलग कीमत होती है! हर साइज की अलग कीमत होती है| इसलिए मैं इसमें 6 फुट x 6 फुट के बेड के लिए इसकी कीमत लिख रहा हूं| आप इसी कीमत से अपने साइज की कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं|
इस समय की M.R.P. लगभग 23699 Rs. है| इसके बाद डीलर इस पर कुछ डिस्काउंट तथा कुछ स्कीम भी दे सकता है!
Kurl-on के सभी products और उनके sizes के लिए यह पोस्ट देखें: Kurlon products price list & Size Chart
नोट: यह कीमत लगभग में लिखी गई है| दिल्ली राज्य के हिसाब से लिखी गई है| ऐसा संभव है कि किसी और राज्य में कीमत में थोड़ा परिवर्तन हो जाए! दिनांक 17/06/2022 तक यह कीमत लिखी गई है| किसी भी वस्तु की कीमत में उतार-चढ़ाव हमेशा होता रहता है|
इस गद्दे की कितनी गारंटी/वारंटी है?
गारंटी-वारंटी के विषय में आप यह पोस्ट अवश्य पढ़ें: गद्दों की गारंटी तथा वारंटी किस प्रकार होती है?
इस मॉडल की वारंटी 7 साल है| मेरे हिसाब से यह गद्दा सामान्य तरीके से इस्तेमाल करने पर 20 साल तक चलेगा!
Product Specifications
S.NO. | Specifications | Result |
1. | Fabric | Jaquard Fabric |
2. | Quilting | Single side 30 m.m. quilting |
3. | Stitching | Chain stitch |
4. | Color | Dark Maroon & Cream colors are available |
5. | Weight | 6 feet x 3 feet weight approx- 20 k.g. |
7. | Material inside | Coir + Hitlon |
8. | Thickness available | 6 inches |
9. | Foldable nature | No |
10. | Warranty | 7 Year |
11. | Life | 20 Years of general use |
12. | Waterproof | No |
13. | Brand | Kurlon |
14. | Orthopedic | Yes, But After your Dr. Advise |
15. | Comfort / Firmness | Medium Hard |
Model Description Table
S.NO. | Description | Result |
1. | Model Name | Kurlobond |
2. | Thickness | 6 inches |
3. | Core-1 | Coir |
4. | Core-2 | Bonded foam |
5. | Core-3 | Str8 Pad- |
6. | Fabric Top/Bottom side | Jacquard |
7. | Quilting Top/Side/Bottom | 30 M.M./-/- |
Pros & Cons
S.NO. | Pros |
1. | Rubberized coir लगी होने की वजह से थोड़ा स बाउन्स बैक भी है! |
2. | कम्फर्ट लेवल बहुत अच्छा है! |
3. | मिडीयम हार्ड गद्दा पसंद करने वालों के लिए बेस्ट है! |
4. | स्टिचिंग क्वालिटी बहुत अच्छी है! |
5. | कपड़ा बहुत अच्छी क्वालिटी का लगा हुआ है! |
6. | लाइफ बहुत अच्छी है! (लगभग 15 साल) |
7. | क्वालिटी की बात करें तो, कीमत ठीक है! |
8. | डार्क तथा लाइट दोनों कलर में available है! |
9. | कंपनी की तरफ से गारंटी period बहुत अच्छा है! (7 साल) |
10. | ऑर्थोपेडिक गद्दा है! |
11. | कमर दर्द में लाभदायक है! नोट: पहले अपने डॉ. से सलाह ले लें! कमर दर्द के लिए यह पोस्ट जरूर पढ़ें: कमर दर्द के कारण |
12. | देखने से ही ब्रांडेड गद्दा लगता है! |
S.NO. | Cons |
1. | वज़न में थोड़ा सा भारी है! |
2. | कीमत थोड़ी सी ज्यादा लग सकती है! |
3. | फोल्ड करने पर टूटने की संभावना है! |
4. | मोटाई का साइज़ 6 इंच में ही available है! |
उम्मीद करता हूं इस पोस्ट के द्वारा आपको करलोन ब्रांड के कर्लो बॉन्ड मॉडल के विषय में सारी जानकारी मिल गई होगी|
इसी प्रकार के अगली पोस्ट में फिर मिलूंगा तब तक के लिए मैं नवीन कुमार आपसे इजाजत चाहूंगा! नमस्कार!
धन्यवाद|
KURLOBOND mattress description in Hindi | कुर्लोन कर्लो बॉन्ड मैट्रेस

Kurlobond Mattress: सामान्य तौर पर हम यह नहीं जान पाते कि किस प्रकार के गद्दे में क्या लगा हुआ है? इसमें आपको kurlon के Kurlo Bond Mattress Model का सारा Description पता चलेगा! Kurlo Bond Mattress Model Description
Product Brand: Kurlon
Product In-Stock: InStock
5