Vacuum cleaner
Mattress Cleaning में आप आसानी से किसी भी mattress को वैक्यूम क्लीनर द्वारा साफ कर सकते हो|
इसके लिए आपको mattress को एक कोने से उठाकर बेड से थोड़ा सा उठा देना चाहिए जिससे कि वैक्यूम क्लीनर अच्छी तरह काम कर सके|
इसके बाद आपको उसे पलट कर बिछा देना चाहिए तथा ठीक इसी प्रकार दूसरे हिस्से को भी आपको वैक्यूम क्लीनर से साफ कर देना चाहिए|
ऐसा करने के बाद आपको इसके ऊपर एक कॉटन का लूज कवर चढ़ा देना चाहिए जिससे कि उसमें डस्ट जल्दी से ना जा सके तथा आपका गद्दा हाइजीनिक रहे|
आपको महीने में एक बार अपने मैट्रेस को अच्छे प्रकार वैक्यूम क्लीनर से साफ अवश्य करना चाहिए|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
Thinner
Mattress Cleaning में थिनर का उपयोग मैट्रेस के fix cover पर दाग धब्बे हटाने के लिए किया जाता है|
इसके लिए एक मशीन भी आती है|
यह बिजली से चलती है| इसका आगे का नोजल बहुत बारीक thinner की धार डालता है जिससे spot आसानी से साफ हो जाता है|
मैं अपनी फैक्ट्री में यही थिनर क्लीनिंग गन इस्तेमाल करता हूं| क्योंकि हमें मैट्रेस tape edging (मशीन द्वारा कवर चढ़ाना) करते समय कभी-कभी ग्रीस का दाग mattress फैब्रिक पर लग जाता है|
लाइट फैब्रिक होने पर भी अक्सर दाग धब्बे जल्दी लग जाते हैं|
सावधानी:- इसकी धार बहुत पतली होती है यदि शरीर के किसी अंग पर इसे फोकस करेंगे तो वहां पर चोट लग सकती है|
बच्चों को तो बिल्कुल इस की पहुंच से दूर रखना चाहिए|
इस्तेमाल करने के बाद इसे अच्छी तरह पैक करके रखना चाहिए|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –


Detergent द्वारा
Mattress Cleaning के लिए एक छोटी बाल्टी में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें थोड़ा सा डिटर्जेंट मिला लें|
अब एक साफ कपड़ा लेकर उसे इस केमिकल में भिगो लें|
अब धीरे-धीरे उस स्थान को साफ करें जहां पर दाग है| जब वह जगह गीली हो जाती है तो ऐसा लगता है मानो दाग खत्म हो गया है परंतु सूखने पर वह फिर दिखने लगता है|
आपको केवल वहां से बैक्टीरिया का सफाया करना यदि आप दाग को अच्छी तरह साफ करना चाहते तो उसके लिए आपको थिनर ही इस्तेमाल करना पड़ेगा|
आपको अपने गद्दे को धूप में सुखाने के लिए रखना है| पर केवल आधा से एक घंटा ही आपसे डायरेक्ट धूप में सुखाएं| धूप में सुखाने पर इसमें बैक्टीरिया समाप्त हो जाते हैं|
ज्यादा देर धूप में सुखाने पर गद्दे को नुकसान पहुंच सकता है| इसलिए आप इसे भी अलग पलट कर धूप जरूर लगा लें|
बरसात का मौसम खत्म होने के बाद तथा सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले आपको अपने गद्दे पर धूप अवश्य लगा लेनी चाहिए|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
ब्रश द्वारा
आप ब्रश के द्वारा केवल गद्दे की ऊपरी परत से ही धूल हटा सकते हैं| यह मेरी नजर में बहुत ज्यादा कारगर तरीका नहीं है|
यदि आप ब्रश का इस्तेमाल अपने गद्दे साफ करने के लिए करते हैं तो केवल मुलायम रेशे वाले ब्रश का ही इस्तेमाल करें|
हार्ड रेशे वाले ब्रश से आप के गद्दे की ऊपरी सतह को नुकसान पहुंच सकता है|
चाय गिरने पर
चाय या अन्य किसी मीठे पदार्थ से गिरने पर यदि आपका गद्दा कॉइर का है तो उसमें कई प्रकार के बैक्टीरिया उत्पन्न हो सकते हैं|
सबसे पहले तो आपको कोशिश यह करनी चाहिए कि आप यदि अपने बेड पर बैठकर कुछ खाते पीते हैं तो या तो उस पर पॉलिथीन का इस्तेमाल करें|
आपको इस तरह की समस्या से बचने के लिए उस पर प्रोट्रैक्टर का भी इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए|
चाय गिरने की स्थिति में आपको डिटर्जेंट के द्वारा ही अपने गद्दे को साफ करना चाहिए जैसा कि मैं ऊपर बता चुका हूं|
हो सके तो अपने गद्दे पर एक एक्स्ट्रा कोटन का कवर अवश्य चढ़ा कर रखें इससे आपका गद्दा सुरक्षित रहता है तथा वह गंदा भी कम होता है|
यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब अवश्य करें|
धन्यवाद