इस पोस्ट के माध्यम से आप mattress fabric के बारे में जानेंगे जैसे कि: मैट्ट्रेस फैब्रिक के प्रकार, Mattress fabric Unit, mattress fabric में GSM क्या होता है? इत्यादि
गद्दे का कपड़ा कैसे नापें? (Measurement)
दोस्तों, इस पोस्ट में मैं यह सब इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि हो सकता है पोस्ट पढ़ने वाला मैट्रेस मैन्युफैक्चरिंग के बारे में सोच रहा हो!
इसलिए मेरा यह दायित्व हो जाता है कि मैं वह सब जानकारी इस पोस्ट में दूं जो एक गद्दे की फैक्ट्री लगाने वाले को चाहिए|
सबसे पहले हम बात करेंगे कि मैट्ट्रेस को नापते किस यूनिट में हैं? तो दोस्तों, फैब्रिक को मीटर में नापा जाता है|
1 मीटर में = 39.3701 inches होते हैं|
मैट्रेस के फैब्रिक की चौड़ाई 88 इंच से 120 इंच तक आती है| मैट्रेस की चौड़ाई को सामान्य भाषा में “पना” तथा “अर्ज”कहते हैं|
सामान्य भाषा में बात करते हुए मैट्रेस की फैब्रिक की लंबाई को “एल” कहा जाता है|
कपड़े का रंग डार्क या लाइट होने पर भी उसके रेट में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होता है|
Quality
कपड़े की क्वालिटी Yarn (धागे) पर डिपेंड करती है|
सामान्यत mattress के फैब्रिक में बहुत सारी चीजों की क्वालिटी देखी जाती है| परंतु इसके लिए आपको बहुत ज्यादा अनुभवी होना पड़ेगा|
तो फिर इसे सिंपल तरीके से कैसे समझा जाए?
इसे समझने के लिए हमको एक फार्मूला दिया जाता है जिसे जीएसएम (G.S.M.) कहा जाता है|
GSM full form in English – grams per square meter
जीएसएम का क्या अर्थ होता है?
GSM का अर्थ होता है कि 1 मीटर कपड़े में कितना वजन होगा|
अब हमें सप्लायर एक सैंपल दिखाता है तथा है उसका जीएसएम हमें बताता है|
यदि वह कपड़े की क्वालिटी में कमी करेगा तो उसका जीएसएम कम हो जाएगा|
यानी कि हम हिसाब लगा सकते हैं कि कितने मीटर कपड़े में कितना वजन आना चाहिए था?
इस प्रकार हम जीएसएम का इस्तेमाल करते हैं|
मैट्रेस फैब्रिक की लिस्ट
सामान्यतः इस्तेमाल में किए जाने वाले mattress fabrics के नाम इस प्रकार है|
1- Micro
यह सबसे निचले स्तर का कपड़ा होता है| अमूमन यह उन गद्दों में इस्तेमाल किया जाता है जिन की क्वालिटी बहुत ज्यादा खराब हो|
2- Roto
यह माइक्रो से थोड़ी ऊपर की क्वालिटी होती है| Roto फैब्रिक का इस्तेमाल भी हल्की क्वालिटी के गद्दों में ही होता है|

3- Satan (साटन)
इसकी क्वालिटी रोटो से थोड़ा ऊपर होती है तथा सेंचुरी से थोड़ा नीचे होती है|
4- Century
यह इन दोनों से ऊपर की क्वालिटी है परंतु इसका इस्तेमाल भी हल्के गद्दों में ही होता है|

5- G.C.
यह कपड़ा मीडियम क्वालिटी का होता है परंतु इसे बहुत ज्यादा अच्छे गद्दों पर नहीं लगा सकते|
इस का पना 86 से 88 इंची के बीच आता है| सामान्यतः है यह 170gsm में बनाया जाता है|
6- Cotton Jacquard
यह अच्छी क्वालिटी के कपड़ों में गिना जाता है| इसमें फ्लैक्सिबिलिटी नहीं होती इस कारण से इसका इस्तेमाल स्प्रिंग के गद्दे में ना करना ही बेहतर होता है|
यह 170gsm में बनाया जाता है| कुछ कंपनियां इसे 86 से 88 इंच “पने” में बनाती हैं, परंतु कुछ कंपनियां इसका उत्पादन 117 से 120 इंची के बीच में भी करती हैं|
7- Towel jacquard
इसमें कॉटन की मात्रा अधिक होती है| इसमें थोड़ी सी इलास्टिसिटी भी होती है इस कारण से इसका इस्तेमाल स्प्रिंग के गद्दों में भी किया जा सकता है|
8- Fire retardant
आजकल इस क्वालिटी के फैब्रिक का गद्दों में चलन बहुत बढ़ गया है|
इस कपड़े की खासियत होती है कि यह कपड़ा जल्दी से आग नहीं पकड़ता|
आजकल एक्सपोर्ट में इस कपड़े का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है|
ज्यादातर विदेशी कस्टमर फायर रिटारडेन्ट क्लॉथ की डिमांड करते हैं|
इसका पना 86 से 88 इंच के बीच आता है|
यह लगभग 190 जीएसएम में इस्तेमाल किया जाता है|
9- Knitted

इसका मतलब होता है बुनाई| इस क्वालिटी में बहुत सारी प्रीमियम क्वालिटी की रेंज बनाई जाती है|
बहुत सारी कंपनियां इसमें 120 से लेकर 500gsm तक बनाती हैं|
यह लग्जरी गद्दों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है|


इन क्वालिटीओं में भी बहुत सारे नाम होते हैं| सारे नाम देना तो संभव नहीं है पर मैं उदाहरण के लिए बता देता हूं जैसे के निटिड में मिलान्ज, विसकोस, बैम्बू इत्यादि|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
बोनल तथा पॉकेट स्प्रिंग में क्या अंतर होता है?
पॉकेट स्प्रिंग के गद्दे के क्या फ़ायदे तथा नुकसान होते हैं?
FAQ: Mattress Fabric
गद्दों पर कपड़ा कैसे चढ़ाया जाता है?

गद्दों पर कपड़ा चढ़ाने के लिए दो तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं|
पहला- टेप एज (Tape Edge) मशीन की मदद से – यह मशीन एक टेबल के किनारे पर घूमती है| घूमने के लिए टेबल के किनारे पर एक रेलवे ट्रैक की तरह ही पटरी बनाई जाती है| यह मशीन थोड़ी लटकी हुई होती है|
दूसरा- कपड़े का पहले कवर बनाया जाता है| फिर उसे हाथों से चढ़ाकर एक साइड से सिल कर बंद कर दिया जाता है|
गद्दे के लिए कपड़े का जीएसएम कितना होना चाहिए?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस क्वालिटी का कपड़ा ले रहे हैं| जितना जीएसएम कम होगा उतनी ही कपड़े में मजबूती घटती जाएगी|
भारत में गद्दे के कपड़े थोक में कहां-कहां मिलते हैं?
दिल्ली, मानेसर, मुरादनगर, मेरठ, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, पानीपत – यदि आपको और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप Indiamart पर भी सर्च कर सकते हैं
फायर रिटारडेन्ट क्लॉथ क्या होता है?
यह एक प्रकार का ऐसा कपड़ा होता है जो जल्दी से आग नहीं पकड़ता|
सबसे ज्यादा लग्जरी गद्दों में कौन सा कपड़ा इस्तेमाल किया जाता है?
निटिड – क्योंकि इस फैब्रिक में थोड़ी सी इलास्टिसिटी होती है तथा इसका जीएसएम बढ़ाने पर इसका self-design भी ज्यादा उभर जाता है|
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें तथा इस ब्लॉग को सब्सक्राइब भी अवश्य कर लें|
धन्यवाद|