Mattress Guarantee क्या होती है?
गद्दे की गारंटी से तात्पर्य इस बात से होता है कि जितने वर्ष की गारंटी दी गई है उतने वर्ष में दिए गए टर्म एंड कंडीशन के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाता है कि यदि उसने वर्ष से पहले आपका गद्दा खराब हो जाता है तो कंपनी आप को बदल कर दूसरा गद्दा देगी|
तो फिर Mattress warranty क्या होती है?
वारंटी में भी यही सारी चीजें इंक्लूड होती हैं पर उसमें कंपनी आपको गद्दा बदलने के बजाय रिपेयर करके देती है|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
गारंटी में क्या चीजें कवर होती हैं?
ज्यादातर कंपनियां इस फार्मूले पर चलती है कि जिस कार्य को जानबूझकर किया जा सकता है, उस कार्य पर कंपनियां कभी गारंटी नहीं देती|
उदाहरण:- टूटना
आप किसी भी गद्दे को तोड़ सकते हैं|
तो फिर क्या चीजें कवर होती हैं?
केवल पिचकना तथा गड्ढे पड़ना ही गारंटी में शामिल होता है|
पिचकने तथा गड्ढे पड़ना में भी कंपनियां कुछ परसेंटेज तय करके रखती हैं जैसे:- कि यदि 20 % या 30 % ओरिजिनल मोटाई से गद्दा पिचक जाता है या गड्ढे पढ़ते हैं तो ही वह गारंटी में शामिल होगा|
आप गद्दे को जानबूझकर पिचका नहीं सकते ना ही उसमें गड्ढे डाल सकते हैं इसलिए इस पैरामीटर को कंपनियां गारंटी में कवर करके रखती हैं|
यदि आप उस पर कोई भारी सामान रखते हैं जिस कारण से वह कर सकता है गड्ढा पड़ता है तो भी वह गारंटी में नहीं आएगा|

जलना
गारंटी में शामिल नहीं होता|
बहुत से लोग अपने गद्दे के ऊपर कपड़े प्रेस करते हैं| फोम का गद्दा इससे बहुत ही जल्दी खराब हो जाता है|
इससे गद्दा जलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं या फिर गद्दा धीरे-धीरे उसी स्थान से पिचकना शुरू हो जाता है|
मैट्रेस फैब्रिक
ज्यादातर कंपनियां मैट्रेस फैब्रिक पर गारंटी नहीं देती| वह केवल अंदर के मैट्रियल को ही गारंटी में मानती हैं|
यदि कोई कंपनी gaddey के कवर को गारंटी में शामिल करती है तो निश्चित ही उसके टर्म एंड कंडीशन प्रोरेटेड गारंटी पर आधारित होते हैं|
Prorated guarantee क्या होती है?
प्रोरेटेड गारंटी में कंपनियां उतने समय का पैसा चार्ज करती हैं जितने समय आपका गद्दा ठीक रहा|
इस बात को समझाने के लिए मैं उदाहरण देता हूं इससे आपको आसानी से समझ में आ जाएगा|
मान लीजिए आप ने एक गद्दा ₹10000 का लिया|
इस पर कंपनी ने आपको 10 साल की गारंटी दी|
यानी प्रत्येक वर्ष का ₹1000 हो गया|
इसमें 5 साल बाद कंप्लेंट आ गई|
अब कंपनी आपसे ₹5000 लेगी तथा जो एमआरपी में डिफरेंस होगा वह भी लेगी|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
Transportation in guarantee
कोई भी कंपनी ट्रांसपोर्टेशन को गारंटी में कवर नहीं करती|
यदि कंपनी ऐसा करेंगी तो उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान लग सकता है|
तो कंपनियों ने अपने अपने हिसाब से कस्टमर को सुविधा देने के लिए तरीके बना लिए हैं|
जैसे कि कुछ बड़ी कंपनियां कहती हैं कि वह आपके घर अपने कंपनी के कर्मचारी को भेजकर मैट्रेस को चेक करवाएंगे कि क्या वाकई में Genuine कंप्लेंट है?
यदि आप के गद्दे में genuine कंप्लेंट नहीं मिलती तो वह अपने एंप्लोई को भेजने का चार्ज भी आप से ले सकते हैं|
ऐसा वह इसलिए करते हैं क्योंकि यदि वह ऐसा नहीं करेंगे तो कस्टमर छोटी छोटी सी बात पर कंपनी में कंप्लेंट लिखवा देंगे|
जो कंपनियां ऐसी सुविधा नहीं देती तब कस्टमर को वह गद्दा उस शॉप पर ले जाना पड़ेगा जहां से उसने वह खरीदा है|
इस स्थिति में गद्दे को लाने ले जाने का जो भी किराया लगेगा वह कस्टमर को ही देना होगा|
कुछ कंपनियां गद्दा चेंज करते समय केवल गद्दे के कवर का पैसा चार्ज करती हैं तथा जितने वर्ष आपने गद्दा इस्तेमाल किया है उतने वर्ष का चार्ज लेती हैं|
वह एमआरपी का डिफरेंस को इग्नोर कर देती हैं|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
Conclusion
तो दोस्तों!,
इतना सब जानने के बाद को आपको अपने मन में किसी भी प्रकार का डर नहीं रखना चाहिए क्योंकि कंपनियां जितनी गारंटी देती हैं वह उस गद्दे को टेस्ट करने के बाद ही देती हैं|
यदि वह ऐसा नहीं करेंगे तो एक तो उनका नाम खराब हो जाएगा जो की बहुत बड़ी बात है|
दूसरा यह की एक गद्दा चेंज करने पर 10 गद्दों की कमाई चली जाती है|
मुझे यह सब इसलिए पता है क्योंकि मैं Mattress Manufacture हूं|
पोस्ट पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद