एक अच्छा गद्दा चुनने से पहले आपको उसके साइज के बारे में भी पता होना चाहिए| इस पोस्ट में आप mattress size के बारें में जानेंगे| पर उससे पहले आपको थोड़ी सी बेसिक नॉलेज ले लेनी चाहिए जैसे:-
1 फुट में 12 इंच होते हैं|
1 इंच में 25.4 c.m. होते हैं|
अब यह देखते हैं कि कंपनियां किस साइज को किस नाम से पुकारती हैं?
आपको यह तय कर लेना चाहिए कि आपको किस साइज का MATTRESS चाहिए?
पहले साइज़ को चुनने का तरीका जानते हैं|
King size mattress
यह 78 इंची लंबा होता है तथा 72 इंची चौड़ा होता है|
इस साइज के बेड पर दो वयस्क तथा दो बच्चे आराम से सो सकते हैं|
यह सबसे बड़ा साइज होता है|
इसकी मोटाई अलग-अलग हो सकती है|

Queen size mattress
यह किंग साइज के मैट्रेस से थोड़ा छोटा होता है|
इसकी लंबाई 78 इंच तथा चौड़ाई 60 इंच की होती है|
इस पर दो व्यस्क तथा एक बच्चा आराम से सो सकते हैं|

Double Bed Mattress Size
की लंबाई 75 इंच तथा चौड़ाई 54 इंच की होती है|
इस साइज के mattress पर केवल दो वयस्क ही आराम से सो पाएंगे|

Single Bed Mattress Size
इसकी लंबाई 75 इंच तथा चौड़ाई 36 इंच की होती है|
इस पर केवल एक व्यस्क ही आराम से सो सकता है|

Out Size mattress
यह मैट्रेस किसी भी साइज के हो सकते हैं|
इनको आप अपने बेड के अनुसार आर्डर पर बनवा सकते हैं, पर यह काम ज्यादातर ऑफलाइन मार्केट में ही संभव हो पाता है|
मैट्रेस नापने का तरीका
मैंने अक्सर देखा है कि लोगों को बेड मैट्रेस का साइज कैसे नापते हैं? यह नहीं पता होता!
लोग अक्सर एक कॉमन मिस्टेक कर देते हैं|
वह मिस्टेक यह है कि वह अपने बेड का साइज जब लेते हैं तो वह बाहर से बाहर नाप लेते हैं जबकि मैट्रेस मोल्डिंग के अंदर आता है|
इस प्रकार का साइज मोल्डिंग के ऊपर चढ़ जाता है तथा धीरे-धीरे दबाव पड़ने पर गद्दा कटकर खराब हो जाता है|
इसलिए आप जब भी नापे तो मोल्डिंग के अंदर का साइज ही नापे|

Offline mattress Size in India
दोस्तों भारत में ऑफलाइन mattress Size चलते हैं आपको यह भी पता होना चाहिए|
- डबल बेड 72 inch लंबाई तथा 70/72 इंच चौड़ाई
- सिंगल बेड 72/71 इंच लंबाई तथा 48/47 इंच चौड़ाई
- दीवान 72/70 इंच लंबाई तथा 34/35 इंच चौड़ाई



अब आप लोग सोच रहे थे कि बेड मैट्रेस के साइज में बेड खरीदने की बात कहां से आ गई!?
तो दोस्तों बहुत से लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि उनके लिए कौन सा साइज ठीक है?
अक्सर मैंने यह भी देखा है कि लोग बड़े साइज के बेड लेते हैं तथा उसके लिए मैट्रेस भी बड़ा बनवाना पड़ता है जो कि उनके घर में ही नहीं घुस पाता|
या तो उनके दरवाजे बहुत छोटे होते हैं या उनका घर बहुत ऊंचाई पर होता है या फिर उनकी सीढ़ियों का रास्ता बहुत तंग होता है जिस पर मैट्रेस या बेड नहीं चढ़ पाते|
इसलिए आपको इन पॉइंट्स का भी विशेष ध्यान रखना है|
बड़े साइज का mattress खरीदने के नुकसान
बड़ा साइज खरीदने से हर चीज में नुकसान नहीं होता मैं केवल आपका ध्यान उस बिंदु की तरफ दिलाना चाहता हूं जिससे आपको बाद में समस्या हो सकती हैं|
आपको हमेशा यह ध्यान रखना है कि बड़ा mattress लेने से आप अपने बेड के बॉक्स को नहीं खोल पाएंगे|
यदि आप खोल भी लेंगे तो आपको बहुत ताकत लगानी पड़ेगी और इससे आपका मैट्रेस खराब भी हो सकता है|
तो फिर इस समस्या का समाधान भी मैं आपको बता देता हूं|
आपको करना कुछ नहीं है केवल अपने बेड के बक्से के अंदर हाइड्रोलिक लगवा लेने हैं|
इससे आपको बेड का ढक्कन उठाने में ज्यादा ताकत नहीं लगानी पड़ेगी|
पर एक चीज का ध्यान रहे कि आपको अपने बेड का mattress फोल्ड नहीं करना है क्योंकि इससे वह टूट सकता है|
कितनी मोटाई का गद्दा लेना चाहिए?
- यदि आप हाडमैटल ले रहे हैं तो आपके लिए 4 से 5 इंच मोटाई का गद्दा ठीक रहेगा|
- सॉफ्ट फोम का गद्दा भी 4 से 5 इंची के बीच ही ठीक रहता है|
- स्प्रिंग का गद्दा 6 से 12 इंच ठीक रहता है|
गद्दे की मोटाई सेलेक्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है कि बेड पर गद्दा बिछाने के बाद उसकी हाइट कितनी हो जाएगी?
- यदि आप अपने बेड पर साइड में पैर लटका कर बैठते भी है तो नीचे से ऊपर की हाइट मैक्सिमम 18 से 20 इंची ही होनी चाहिए|
- आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपके बेड में कोई ऐसा रख तो नहीं है जो बेड की मोटाई से प्रभावित हो और वह खुल ना पाए|
- यदि आपके बेड में पीछे कुशन लगा है तो आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कहीं वह कुशन अड़ेगा तो नहीं?
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें:
बोनल तथा पॉकेट स्प्रिंग में क्या अंतर होता है?
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
गद्दों को कैसे साफ़ करना चाहिए?
आशा करता हूं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप बेड के मैट्रेस का साइज आराम से चुन पाएंगे|
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो और आपके किसी काम आई है तो मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब अवश्य करें|
धन्यवाद|