What is pillow top mattress
आइए सबसे पहले इस पोस्ट के माध्यम से हम यह जानने की कोशिश करता है कि Pillow top mattress आखिर होता क्या है?
तो दोस्तों, जैसा किसके नाम से ही जाहिर है Pillow top यानी कि इसके ऊपर के हिस्से पर एक एक्स्ट्रा कुशन लगा हुआ होता है|
यह एक्स्ट्रा कुशन Pillow की तरह लगता है इसलिए इसे Pillow top mattress mattress कहते हैं|
Pillow top mattress मैट्रेस बनाने के बाद उस पर एक तरफ अलग से एक लेयर लगाई जाती है| यह लेयर मैट्रेस फैब्रिक के साथ सिली हुई होती है|
Pillow top mattress किसी क्वालिटी का नाम नहीं है बल्कि यह तो mattress के एक डिजाइन का नाम है|
अक्सर लोग यह धोखा खा जाते हैं कि यह किसी मटेरियल का नाम है, जबकि सत्यता यह है कि इसकी बनावट के कारण इसको यह नाम (Pillow top mattress) दिया गया है|
इसके द्वारा एक सामान्य गद्दे में लग्जरी लुक भी आ जाती है|
इसके द्वारा एक ही गद्दे में दो प्रकार के कंफर्ट लेवल भी दिए जा सकते हैं जैसे कि एक तरफ हार्ड तथा एक तरफ सॉफ्ट|


साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
Pillow top mattress benefits
- आराम
इसमें top में Pillow में जो लेयर इस्तेमाल की जाती है अत्यधिक ही आरामदायक होती है| जैसे कि मेमोरी फोम, लैटेक्स नेचुरल रबड़ या सॉफ्टी फोम|
Pillow top mattress में शरीर के उन बिंदुओं पर आराम मिलता है दिल से कमर दर्द की शिकायत होने की संभावना होती है| इससे सोने वाले व्यक्ति को अच्छी नींद का अनुभव होता है| इस पर लगा कुशन इसके कंफर्ट में दुगनी वृद्धि कर देता है| इसलिए आज चाहे वह स्प्रिंग मैट्ट्रेस हो, लेटेक्स मैट्ट्रेस हो, बॉन्डेड फोम मैट्रेस या अन्य किसी प्रकार का मैट्ट्रेस हो इनमें Pillow top की मांग काफी बढ़ गई है|
- दर्द
यदि आपको किसी भी प्रकार की कमर दर्द की शिकायत है तो आपको Pillow top mattress इस्तेमाल करने से उसमें काफी आराम मिल सकता है|
इसके द्वारा आपके कंधों, पीठ तथा कूल्हों पर अतिरिक्त आराम मिलता है| इसके इसी फायदे को देखते हुए आज चाहे वह घरेलू मार्केट हो चाहे अंतरराष्ट्रीय मार्केट, गद्दे का यह डिजाइन अपनी जगह बना चुका है|
- मजबूती
क्योंकि इस प्रकार का डिजाइन लग्जरी डिजाइन में गिना जाता है इसलिए इसको बनाया भी इसी हिसाब से जाता है|
कोई भी कंपनी इस प्रकार के मॉडल को अपने मैट्रेस की श्रंखला में टॉप पर रखती है| इसका सुंदर डिजाइन इसका देखने में बहुत ही आकर्षक बनाता है|
अब क्योंकि यह मैट्रेस का डिजाइन किसी भी कंपनी के लिए चोटी के डिजाइनओं में होता है इसलिए कंपनियां इसकी क्वालिटी पर अतिरिक्त ध्यान देती है|
चाहे फिर इसके फैब्रिक की बात हो, इसकी सिलाई की बात हो या फिर इसके अंदर के मैटेरियल की बात हो,
मैन्युफैक्चरर द्वारा हर चीज का ध्यान दिया जाता है|
इस कारण से यदि आप एक pillow top mattress में इन्वेस्ट करते हो तो निश्चित ही आपके पैसे वसूल हो जाएंगे|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
पॉकेट स्प्रिंग के गद्दे के क्या फ़ायदे तथा नुकसान होते हैं?
Pillow top mattress Drawbacks
- वजन
सबसे पहले तो हमें बात करेंगे क्योंकि यह साइज में अन्य गद्दों के मुकाबले अधिक मोटा ही बनता है इसलिए यह वजन में भारी होता है|
- मोटाई
इस प्रकार का मैट्ट्रेस दो लैअर को मिलाकर बनता है इस कारण से इसकी मोटाई अधिक हो जाती है| यदि आपने अपने बेड की ऊंचाई इस प्रकार के mattress के हिसाब से ना बनवाई हो तो आप का बेड ऊंचाई में बहुत अधिक हो सकता है|
- कीमत
निश्चित ही इसकी कीमत अत्यधिक होगी क्योंकि यह एक प्रकार का लग्जरी मैट्रेस होता है| अब स्वाभाविक सी बात है कि लग्जरी मैट्ट्रेस की कीमत तो अधिक होगी ही|
इस कारण से यह एक सामान्य इंसान की पहुंच से दूर हो सकता है|
यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक मात्रा में शेयर करें तथा ब्लॉग को सब्सक्राइब अवश्य करें|
धन्यवाद