पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस क्या होता है?
सबसे पहले हम बात करते हैं कि पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस होता क्या है?
पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस में स्प्रिंग्स अलग-अलग non woven fabric के अंदर स्वतंत्र रूप से रखे होते हैं| दोस्तों, जैसा किसके नाम से ही प्रतीत हो रहा है पॉकेट (जेब), इसीलिए इसे पॉकेट स्प्रिंग कहा जाता है|
यह थैले नुमा जेबे आपस में केमिकल द्वारा जुड़ी हुई होती हैं|
Pocket Spring mattress advantages
1- इस मैट्ट्रेस को बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस mattress पर जिस पॉकेट स्प्रिंग पर वजन पड़ता है केवल वही दबता है| इससे होता यह है कि सोने वाले को उन प्वाइंट्स पर रिलैक्स मिलता है जिसकी उसे जरूरत है| यही अंतर इसे बोनेल स्प्रिंग मैट्ट्रेस से अलग बनाता है|
यानी कि शरीर का जो हिस्सा भारी होता है केवल वही दबता है| इससे हमारे कंधे तथा हिप्स मैट्ट्रेस पर फोकस होते हैं जिससे हमारे रीड की हड्डी को सपोर्ट मिलता है|
अतः इस मैट्ट्रेस को इस्तेमाल करने से कमर दर्द की समस्या में बहुत आराम होता है|
2- इसमें एक व्यक्ति के करवट बदलने पर दूसरे व्यक्ति को इसका एहसास ही नहीं हो पाता|

Pocket Spring mattress disadvantages
1- यदि अच्छी क्वालिटी का पॉकेट स्प्रिंग के गद्दे की कीमत बहुत अधिक होती है| हो सकता है की सामान्य लोगों के बजट में यह ना आए!
2- इसे फोल्ड नहीं किया जा सकता केवल कम्प्रेस ही कर सकते हैं|
Pocket Spring Manufacturing Video
Pocket spring mattress types
Euro top pocket spring mattress
इस प्रकार के mattress में एक अलग से एक सॉफ्ट फोम की लेयर लगाई जाती है| क्योंकि आप डायरेक्ट पॉकेट स्प्रिंग के frame या जाल को यूज नहीं कर सकते इसलिए ऐसा किया जाता है|
ऐसा करने से गद्दा आपके सोने के अनुकूल भी बनाया जाता है|
जब भी आप किसी अच्छे होटल में रुके होंगे तो आपको वहां के गद्दे बहुत पसंद आए होंगे| ज्यादातर होटलों में स्प्रिंग के गद्दे ही इस्तेमाल किए जाते हैं|
यदि फ़ाइव स्टार होटल है तो उसमें निश्चित ही पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें की वह या तो पिलो टॉप होगा या यूरो टॉप होगा|
Pillow top pocket spring mattress
इस प्रकार के पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस में भी यूरोटॉप पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस की तरह एक अलग से लेयर लगाई जाती है, परंतु यह लेयर दिखने में किसी तकिए की तरह लगती है| इस कारण से इसे पिलो टॉप पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस कहते हैं|
लग्जरी मैट्ट्रेस पिलो टॉप पॉकेट मैट्रेस में हमेशा मेमोरी फोम अथवा लेटेस्ट फोम का ही यूज किया जाता है|
अब आप समझ गए होंगे कि आपके घर के गद्दों में फाइव स्टार होटलों के गद्दों का फील क्यों नहीं आता?
Sandwich pocket spring mattress
इस प्रकार के पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस में ऊपर नीचे अलग-अलग लगी होती हैं| इस सैंडविच पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस इसलिए कहते हैं क्योंकि यह सैंडविच के फार्मूले पर बना हुआ होता है|
जैसे सैंडविच में बीच में आलू होते हैं तथा ऊपर नीचे ब्रेड होता है उसी प्रकार सैंडविच पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस में बीच में पॉकेट स्प्रिंग का जाल होता है तथा ऊपर नीचे अन्य प्रकार का कोई भी पदार्थ लगा हुआ हो सकता है|
Best thickness of pocket spring mattress
हम लोग अक्सर इस बात में कंफ्यूज हो जाते हैं कि हमें अपने मैट्रेस की मोटाई कितनी लेनी चाहिए?
इसके लिए आपको कुछ पॉइंट जाने जरूरी हैं वह मैंने अपने दूसरे आर्टिकल में लिखे हुए हैं फिलहाल आप यदि पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस लेने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे आदर्श साइज जो होता है- वह होता है 8 इंची मोटाई|
अब! इसका मतलब यह नहीं है कि केवल 8 इंच मोटाई का ही पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस अच्छा होता है|
यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि इसके ऊपर नीचे किस तरह की लेयर लगी हुई है|
आपको अपने बेड की हाइट का भी ध्यान रखना चाहिए| वर्ना ऐसा भी हो सकता है की आपके बेड की ऊंचाई गद्दे बिछाने के बाद बहुत बढ़ जाए|
Pocket spring mattress fabric
जब भी हम पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस खरीदें तो हमें उसके ऊपरी फैब्रिक पर जरूर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यदि पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस कर फैब्रिक में इलास्टिसिटी नहीं होगी तो वह जल्दी खराब हो जाएगा|
पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस पर जिस जगह दबाव पड़ता है वह केवल वहीं से दबता है| इसके इसे गुण के कारण हमें ऐसा फैब्रिक होना चाहिए कि जो इस असामान्य खिंचाव को झेल सके|
सबसे अच्छा फैब्रिक पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस में निटेड फैब्रिक को माना जाता है| इसमें भी जीएसएम ढाई सौ से ऊपर ही होना चाहिए|
Pocket spring mattress frame size
जितने भी लोग मैन्युफैक्चरिंग करते हैं उन लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस में जाल का साइज कितना आता है|
और दोस्तों इसे जानने का एक कारण और भी है क्योंकि पॉकेट स्प्रिंग मैट्ट्रेस के जाल की जो प्राइजिंग होती है वह Par Pocket के हिसाब से काउंट होती है|
इसलिए आपको इसके पॉकेट का साइज पता होना चाहिए तभी तो आप calculation निकाल पाएंगे|
तो दोस्तों इसमें भी दो वेरिएंट आते हैं|
नॉर्मल पॉकेट स्प्रिंग जाल
यह स्टैंडर्ड टाइप का जाल होता है| इसके एक स्प्रिंग का साइज 2.6 इंच होता है|
यदि आपको 72 इंची लंबा तथा 36 इंच चौड़ा एक गद्दा तैयार करना है तो उसके लिए आपको 68 बाई 32 का जाल मंगाना पड़ेगा|
अब! 70 को 2.6 से भाग करने पर टोटल स्प्रिंग की संख्या आती है लगभग 26 तथा 32 को 2.6 से भाग करने पर लगभग 13 स्प्रिंग की संख्या आती है|
यानी लंबाई में 26 और चौड़ाई में 13|
अब! इन दोनों का आपस में गुणा करने पर आंसर आता है- 338
यानी आपको जो भी एक स्प्रिंग का रेट दिया होगा उसे आप 338 से गुणा करके जाल की कीमत निकाल सकते हैं|
मिनी पॉकेट स्प्रिंग जाल
इसी प्रकार से मिनी जाल के स्प्रिंग की साइज थोड़ी छोटी होती है जिस कारण से उसका घनत्व बढ़ जाता है तथा उसकी कीमत भी बढ़ जाती है|
मिनी पॉकेट स्प्रिंग जाल की कीमत भी आप ऊपर दी गई गणना के अनुसार कर सकते हैं|
साथ ही यह भी अवश्य पढ़ें –
गद्दे कितने प्रकार के होते हैं?
एक अच्छा गद्दा चुनने के लिए क्या चीजें ध्यान रखनी चाहियें?
पोस्ट पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद